Subscribe For Free Updates!

Get All Latest Updates Directly in Your Email Inbox.

Saturday, 19 September 2015

जरा ठहरिए! अगला क्लिक कर ना दे शर्मसार

पूरे भारत में फेसबुक यूजर्स एक मैलवेयर से परेशान हैं, इस मैलवेयर के कारण पॉर्नोग्रफिक इमेज और विडियो, यूजर्स की टाइमलाइन और न्यूजफीड में पोस्ट हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यूजर्स की टाइमलाइन पर 'जल्दी देखें, क्योंकि यह आपका विडियो है' संदेश के साथ एक विडियो शेयर हो रहा है। इस विडियो पर क्लिक करते ही यूजर्स के सामने एक फाइल डाउनलोड करने का विकल्प आता है। इसके बाद मैलवेयर अपने आप इंस्टॉल हो जाता है।
एक बार इस मैलवेयर के इंस्टॉल हो जाने पर, मैलवेयर पोर्न इमेज और पोर्न विडियो को यूजर्स की फेसबुक टाइमलाइन पर पोस्ट तो करता ही है साथ ही यूजर्स के 20 फ्रैंड्स को लिंक टैग कर देता है। इस तरह के मैलवेयर अटैक इंडिया में पहली बार नहीं हो रहे हैं। जनवरी में इसी तरह के एक मैलवेयर ने विश्व भर में एक लाख दस हजार लोगों में खौफ पैदा कर दिया था।


कैसे बचें इस मैलवेयर से:

1. फेसबुक पर किसी भी पोर्न लिंक पर क्लिक ना करें, यह आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

2.फेसबुक पर किसी भी लिंक को क्लिक करते समय सावधानी बरतें, ऐसे किसी भी ऐप पर क्लिक ना करें जिसकी आपको जरूरत नहीं।

3. फ्लैश प्लेयर, एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो यूजर्स को ऑनलाइन विडियो देखने के लिए अनुमति देता है, ध्यान रखिए कि फ्लैश प्लेयर भी इस मैलवेयर के सामने कमजोर है। इसलिए बेहद सोच-समझ कर ही अगला क्लिक करें।

Written By • • Deven World*
For post related topics feel free to ask about any query in comment box .
SHARE This Post →

0 comments:

Post a Comment