Subscribe For Free Updates!

Get All Latest Updates Directly in Your Email Inbox.

Saturday, 19 September 2015

पुलिस में चाहिए जॉब तो शार्प करें रीजनिंग

स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (एसएससी) 4 अक्टूबर को जनरल ड्यूटी (जीडी) के सिलेक्शन के लिए एग्जाम करवा रहा है। यह एग्जाम सेंट्रल पुलिस फोर्स में भर्ती के लिए कराया जाता है। 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए देश भर से 12 लाख परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं।

इस एग्जाम में रीजनिंग, जीएस, मैथ और इंग्लिश या हिंदी से 100 सवाल पूछे जाते हैं। हर सेक्शन से 25 नंबर के 25-25 सवाल होते हैं। एसएससी की रीजनिंग काफी टफ होती है। इसमें सिमिलैरिटी एेनालॉजी ऐंड क्लासिफिकेशन, डायरेक्शन टेस्ट, ब्लड रिलेशन, रैंकिंग, कोडिंग-डीकोडिंग, सिटिंग अरेंजमेंट, नम्बर पज़ल, नम्बर व अल्फाबेट सीरीज से ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं। इन टॉपिक्स की ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें। इसके लिए एसएससी के अनसॉल्व्ड पेपर्स को भी देखें।

इन टॉपिक्स पर करें फोकस

अल्फाबेट सीरीज: इसमें इंग्लिश के अल्फाबेट की सीरीज होती है। इससे ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं। इसे हल करने के लिए पहले सवाल के नेचर को समझें। फिर हल करें। इसमें अल्फाबेट के बीच की गैपिंग को भी समझना जरूरी है।

सिमिलैरिटी, ऐनालॉजी ऐंड क्लासिफिकेशन: इसमें एक केस दिया जाता है। फिर उसके आधार पर उसके रिलेशन के बारे में पूछा जाता है। इसे हल करने के लिए केस स्टडी का ज्यादा से ज्यादा अध्ययन करें। क्लासिफिकेशन में चार का एक समूह दिया होता है। उसमें से किसी एक को छांटना होता है। इसे भी समान आधार पर हल करें।

रैंकिंग: इसमें एक लाइन में मौजूद लोगों के क्रम को देखा जाता है। इसमें लेफ्ट या राइट में कौन व्यक्ति किस रैंक पर है, ऐसे सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे सवालों की ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें।

नम्बर पज़ल: इसमें कुछ नम्बरों का ग्रुप होता है, जिसमें एक नम्बर गायब होता है। स्टूडेंट्स को यह जानना होगा कि रो और कॉलम में नम्बर डिफ्रेंस किस कंडिशन को फॉलो कर रहे हैं। उसी के आधार पर गायब नम्बर को पता लगाया जा सकता है।

इनका रखें ध्यान : डायरेक्शन टेस्ट के सवाल सामान्य दिशा दूरी और कोणीय दिशा दूरी पर अधारित होते हैं। इन्हें तुलनात्मक विधि से हल करते हैं। ब्लड रिलेशन के सवालों में कई पीढ़ियों को शामिल कर लिया जाता है। इसे हल करने के लिए सवाल को अपने जीवन का अधार मानें। सिटिंग प्लान के सवाल लाइन और सर्कुलर पर आधारित होते हैं। इनको हल करने के लिए सवाल में दी गई लेफ्ट और राइट की पोजीशन को स्वयं की लेफ्ट और राइट की पोजीशन में रखें।

Written By • • Deven World*
For post related topics feel free to ask about any query in comment box .
SHARE This Post →

0 comments:

Post a Comment