Subscribe For Free Updates!

Get All Latest Updates Directly in Your Email Inbox.

Monday, 24 August 2015

हिंदी में सर्च करना हुआ अब और भी आसान

वर्तमान में गूगल पर हिंदी भाषा में कुछ खोजना टेढ़ी खीर है, लेकिन जल्द ही यह काम बेहद आसान हो जाएगा। आप इस सर्च इंजन पर जाकर हिंदी में कुछ भी खोज सकते हैं। दरअसल दिग्गज तकनीकी कंपनी गूगल गैर महानगरीय इलाकों (टियर टू और टियर थ्री स्तर के शहर) के यूजर्स (उपभोक्ताओं) की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए अपनी 'मैप्स' और 'सर्च' जैसी सेवाओं को क्षेत्रीय, विशेषकर हिंदी में बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 


गूगल इंडिया के विपणन निदेशक संदीप मेनन ने मंगलवार को बताया, 'यहां करीब 50 करोड़ लोग हिंदी में बोलते हैं, लेकिन विकिपीडिया पर हिंदी में उपलब्ध आलेखों की संख्या मात्र एक लाख है। भारत में इंटरनेट का उपयोग करने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यह 2011 में दस करोड़ थी, जो अब 30 करोड़ है और यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट आधार हो गया है। हम 2017 तक इस संख्या को 50 करोड़ तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Written By • • Deven World*
For post related topics feel free to ask about any query in comment box .
SHARE This Post →

0 comments:

Post a Comment