Xiaomi Redmi Note 3 Hindi Review
शाओमी ने 'रेडमी नोट' का अगला वर्जन 'रेडमी नोट 3' भारत में लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने नवंबर 2014 में साढ़े 5 इंच का रेडमी नोट लॉन्च किया था। 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया वह स्मार्टफोन गेम चेंजर साबित हुआ था। 16 महीने बाद शाओमी ने इसी कीमत पर नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, मगर इस बार मुकाबला कड़ा है।
Redmi Note 3 Price Option
रेडमी नोट 3 दो ऑप्शंस में उपलब्ध है- 9,999 रुपये का 2जीबी RAM, 16 जीबी ROM वाला मॉडल और 11,999 रुपये का 3जीबी RAM और 32जीबी ROM वाला मॉडल।
Redmi Note 3 Specification
शाओमी रेडमी 3 स्मार्टफोन की बॉडी मेटल की है। सैंडब्लास्टेड बनावट से इसे प्रीमियम लुक ऐंड फील मिलता है। यह गोल्ड, सिल्वर और डार्क ग्रे रंगों में है। 4,050 mAh की बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह भारी नहीं लगता। इसका यूनिबॉडी डिजाइन है यानी बैक कवर निकाला नहीं जा सकता। बैक साइड पर प्राइमरी कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।रेडमी नोट 3 में साढ़े 5 इंच का फुल एचडी 1080p आईपीएस 178 डिग्री वाइड ऐंगल डिस्प्ले लगा है। इस डिवाइस में 16 मेगापिक्सल PDAF f/2.0 5-एलिमेंट लेंस वाला बैक कैमरा लगा है, जिसके साथ ड्यूल टोन एलईडी फ्लैश दी गई है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल (f/2.0 अपर्चर) है। फिंगरप्रिंट स्कैनर की मदद से दोनों कैमरों से तस्वीरें खींची जा सकती हैं। सेल्फी की क्वॉलिटी भी अच्छी है।भारत में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ यह पहला स्मार्टफोन है।यह डिवाइस काफी स्मूद है और परफॉर्मेंस में कोई कमी देखने को नहीं मिली। मल्टिटास्किंग और गेमिंग के लिए भी यह सही है। हीट अप होने की बात करें तो यह गर्म होता है।रैम की बात करें तो रिव्यू करते वक्त 3 जीबी में से 1.4 रैम खाली थी। अगर आप गेमिंग पसंद करते हैं तो बेहतर होगा कि 2 जीबी के बजाय 3जीबी रैम वाला मॉडल खरीदें।इसमें 4050 mAh की बैटरी लगी है। कमियां- स्क्रीन पर गरिला ग्लास नहीं- यूजर इंटरफेस में बग - कम रोशनी में औसत तस्वीरें खींचता हैHow To Register Redmi Note 3 & xiaomi redmi note 3 buy online
Redmi ऑनलाइन बुक करने के लिए http://www.amazon.in/b?ie=UTF8&node=9276261031
पर जाकर आपको रजिस्टर करना होगा




0 comments:
Post a Comment