Budget Travel Destinations Near Delhi
नैनीताल
नैनीताल, उत्तराखंड का एक बहुत ही फेमस टूरिस्ट प्लेस है। 'नैनी' शब्द का अर्थ है आँखें और 'ताल' का अर्थ है झील। नैनीताल को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। बर्फ़ से ढ़के पहाड़ों के बीच बसा यह स्थान झीलों से घिरा हुआ है। अगर आपको मन की शांति चाहिए तो नैनीताल की हसीन वादियों में रोमांचक समय बिता सकते हैं। यहाँ आप रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, रोपवे और बोटिंग का भरपूर मज़ा उठा सकते हैं।कुदरत का अनमोल खजाना मसूरी जिसे पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता हैं । उत्तराखंड राज्य में स्थित मसूरी देहरादून से 35 किमी की दूरी पर अवस्थित हैं जहां लोग बार बार आना पंसद करते हैं । मसूरी अपने खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। यहां के कुछ फेमस जगह जैसे- मसूरी झील, संतरा देवी मंदिर, गन हिल, केम्पटी फ़ॉल, लेक मिस्ट आपके ट्रीप को यादगार बना देगी।



0 comments:
Post a Comment