::- Freedom 251- World's Cheapest Mobile Phon -::
251 रुपये के हर स्मार्टफोन से 31 रुपये का मुनाफा - जाने कैसे
बड़ी सावधानी से अपना बिज़नस मॉडल तैयार किया है,
ताकि स्मार्टफोन की कीमत इतनी कम रह सके। चड्ढा ने कहा, 'इस स्मार्टफोन की
बनाने की लागत 1500 रुपये है।' हैरानी की बात यह है कि लॉन्चिंग के दिन
उन्होंने प्रति यूनिट 2500 रुपये लागत बताई थी। Cheapest Mobile Phone- 350 रुपये से शुरू होने वाले फीचर फोन की लिस्ट
उन्होंने कहा, 'हम
नोएडा के सप्लायर से ये डिवाइस लेंगे, जो ताइवान से पुर्जे आयात करके
हमारे लिए असेंबल करेगा। इस दौरान हम फैक्ट्री के लिए जगह और सप्लायर
ढूंढना शुरू कर देंगे। इसके लिए हमने नोएडा में जगह तय कर ली है।
उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और पंजाब में जगह की तलाश की जा रही है।'
कीमत 251 रखकर भी मुनाफा कैसे कमाएंगे, इस सवाल के जवाब में चड्ढा ने कहा,
'इकॉनमीज़ ऑफ स्केल (बड़े पैमाने पर उत्पादन से कीमत कम होना) की वजह से
यह 1200 रुपये का हो जाएगा। ऑनलाइन सेल होने की वजह से मार्केटिंग और सेल
पर होने वाला खर्च कम हो जाएगा और हमें और बचत होगी। इसके अलावा हम पिगिबैक
मार्केटिंग करेंगे, जिसके तहत इसमें कंपनियों के ऐप्लिकेशन लोड करेंगे।
इससे हमें 300 रुपये की और बचत होगी।'




0 comments:
Post a Comment