Subscribe For Free Updates!

Get All Latest Updates Directly in Your Email Inbox.

Tuesday, 29 December 2015

How To Railway Ticket Cancel Just One Phone Call

How To Railway Ticket Cancel Just One Phone Call

यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब वे एक फोन कॉल के जरिये अपने आरक्षित टिकट रद करा सकेंगे। यात्री इस सुविधा का लाभ ट्रेन पहुंचने से पहले उठा सकते हैं। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से यात्रियों को इस सेवा का लाभ मिल सकेगा।

How To Railway Ticket Cancel Just One Phone Callरेलवे बोर्ड द्वारा विभिन्न मंडलों को भेजे गए पत्र के अनुसार टिकट रद करवाने के लिए यात्रियों को 139 नंबर पर कॉल करना होगा। इसके बाद उनसे आरक्षण कराते समय दिया गया मोबाइल नंबर पूछा जाएगा। तत्पश्चात उसी नंबर पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। इसमें टिकट रद का ओटीपी नंबर होगा। इसी नंबर के आधार पर यात्रा से पूर्व सफर न करने वाले उपभोक्ता पूछताछ अधिकारी एवं आरक्षण खिड़की कर्मी को इस बता कर अपने रद टिकट की राशि जब चाहे प्राप्त कर सकेंगे।

बता दें कि यात्री फिलहाल निजी क्षेत्र से या स्टेशन पर जाकर अपना टिकट आरक्षित कराते हैं। ऐसे में उन्हें वेटिंग यानी प्रतीक्षा टिकट मिलता है, जो अक्सर अंतिम समय तक आरक्षित नहीं होता है। ऐसे में यात्रियों द्वारा यदि यात्रा टिकट रद करवाया जाता है तो उसे आरक्षण चार्ट बनने के दौरान उसके टिकट रद करवाने के लिए रेलवे द्वारा 75 प्रतिशत तक राशि कट जाती है। साथ ही रात 10 बजे के बाद जब आरक्षण केंद्र बंद हो जाते है तो ऐसे यात्री आरक्षण केंद्र बंद होने के कारण अपने टिकट रद नहीं करवा पाते है और उन्हें नुक्सान झेलना पड़ता है।

Written By • • Deven World*
For post related topics feel free to ask about any query in comment box .
SHARE This Post →

0 comments:

Post a Comment