Subscribe For Free Updates!

Get All Latest Updates Directly in Your Email Inbox.

Friday, 6 November 2015

बिहार चुनाव- Exit Polls I Results I Election News

बिहार में मतदान के तुरंत बाद कराए गए सर्वे (एग्जिट पोल) में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया गया है।बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से आखिरी चरण की 57 सीटों के लिए गुरूवार को मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों और न्यूज चैनलों ने एक्जिट पोल की रिपोर्ट जारी की है।

दैनिक जागरण का सर्वे
दैनिक जागरण ने बिहार चुनाव के ऑनलाइन पेज पर ‘इलेक्शन प्रीमियर लीग’ नाम से पोल चलाया। इसमें शामिल आम जनता से मिले आंकड़ों के अनुसार एनडीए को 130 सीटें मिलने जा रही हैं, जबकि महागठबंधन को 97 सीटें मिलने का अनुमान है।

चाणक्या-न्यूज 24 सर्वे
सर्वेक्षण के अनुसार एनडीए को 155 (11 सीटों का अंतर संभव) तथा महागठबंधन को 83 (9 सीटों का अंतर संभव) मिलने का अनुमान। अन्य को 5 सीटें मिलने का अनुमान। सर्वेक्षण के अनुसार एनडीए को 144-166, महाबठबंधन को 74-92 सीटें मिलेने का अनुमान है।

टाइम्स नाऊ-इंडिया टीवी सर्वे :
सर्वे के अनुसार महागठबंधन 42 फीसद वोट शेयर के साथ 122 सीटें हासिल करेगा, जबकि एनडीए को 41 फीसद वोट के साथ 111 सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते में 10 सीटें जाएगी। सर्वे को देखें तो एनडीए व महागठबंधन के बीच ज्यादा का अंतर नहीं है। दोनों में कांटे का मुकाबला है। पार्टीवाइज बात करें तो सर्वाधिक 87-95 सीटें बीजेपी को मिलती दिख रही हैं।सर्वे के मुताबिक महागठबंधन के वोट शेयर में पिछले चुनाव की तुलना में जबरदस्त 16 फीसद की उछाल आई है, जबकि एनडीए को केवल दो फीसद की बढ़त मिली है। बीते विधानसभा चुनाव (2010) में एनडीए को 39, जबकि राजद गठबंधन को 26 फीसद वोट मिले थे।
एवीपी-नीलसन सर्वे :
एवीपी-नीलसन के सर्वेक्षण में महागठबंधन को 44 फीसद वोट के साथ 130 सीटें मिलती दिख रही हैं। एनडीए को 42 फीसद वोट शेयर के साथ 108 सीटें मिलने की उम्मीद है। सर्वे के अनुसार अन्य के खाते में 14 फीसद वोट व पांच सीटें जा रही हैं।
इंडिया टुडे-चाणक्या का सर्वे :
इंडिया टुडे-चाणक्या के सर्वे के अनुसार एनडीए को बंपर बढ़त मिलने जा रही है। सर्वेक्षण बताता है कि एनडीए के खाते में 155 सीटें जाने वाली हैं, जबकि महागठबंधन को केवल 83 सीटें ही मिलेंगीं। अन्य के खाते में केवल पांच सीटें जाएंगी।
न्यूज नेशन का सर्वे :
न्यूज नेशन के सर्वे के अनुसार एनडीए व महागठबंधन में कांटे की टक्कर है। 45 फीसद वोट शेयर के साथ एनडीए को 122 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि 44 फीसद वोट के साथ महागठबंधन को 117 सीटें मिल सकती हैं। करीब 11 फीसद वोट शेयर के साथ अन्य दल व प्रत्याशी केवल चार सीटों पर सिमटते नजर आ रहे हैं।

कुछ अन्य सर्वेक्षणों पर डालते हैं एक नजर...
  • इंडिया टुडे-सिसेरो एग्जिट पोल : एनडीए को 101-120, महागठबंधन को 112-132 सीटें। अन्य को छह सीटें मिलने की उम्मीद।
  • आइबीएन सेवन-एक्सिस सर्वे : महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान। एनडीए काे 95 सीटें।
  • न्यूज एक्स का सर्वे : एनडीए को 95, महागठबंधन को 135 सीटें।
  • न्यूज एक्स-सीएनएक्स का सर्वे : महागठबंधन को 130-140, एनडीए को 90-100, अन्य को 13-23 सीटें।
  • इंडिया टीवी-सी वोटर का सर्वे : महागठबंधन को 112-132, एनडीए को 101-121 सीटें, अन्य को 6-14 सीटें।
  • इंडिया टीवी-सी वोटर के अनुसार राजग को 120, महागठबंधन को 117 और अन्य को 06, इंडिया टूडे(आज तक) सिसरो के अनुसार राजग को 122, महागठबंधन को 117 और अन्य को 06, जी न्यूज के अनुसार राजग को 120, महागठबंधन को 117 और अन्य को 06, ईटीवी-न्यूज 24-चाणक्या के अनुसार राजग को 155, महागठबंधन को 83 और अन्य को 05, टाइम्स नाऊ के अनुसार राजग को 122, महागठबंधन को 111 और अन्य को 10, आईबीएन-एक्सिस के अनुसार राजग को 120, महागठबंधन को 117 और अन्य को 06, प्लेटफॉर्म फॉर इलेक्शन एनेलेसिस एंड कम्युनिटी स्टडीज(पेस) के अनुसार राजग को 122, महागठबंधन को 112 और अन्य को 9 सीटें मिलने का अनुमान है।  
  • वहीं एबीपी न्यूज-नीलसन ने महागठबंधन को 130, राजग को 108 और अन्य को 05, इंडिया टीवी-सी वोटर ने महागठबंधन को 122, राजग को 111 और अन्य को 10, न्यूज नेशन ने महागठबंधन को 122, राजग को 117 और अन्य को चार, न्यूज एक्स ने महागठबंधन को 135, स्थानीय आर्यन टीवी ने महागठबंधन को 124, राजग को 112 और अन्य को 07, कशिश न्यूज ने महागठबंधन को 130 राजग को 110 और अन्य को 03 सीटों पर बढ़त मिलने की सम्भावना जताई है।

Written By • • Deven World*
For post related topics feel free to ask about any query in comment box .
SHARE This Post →

0 comments:

Post a Comment