नया लैपटॉप लेने से पहले आपको किन 9 बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
1. प्रोसेसर
प्रोसेसरों में दो नाम सबसे ज्यादा चर्चित हैं, इंटेल और एएमडी। दोनों ही प्रोसेसरों के कई सारे वेरियंट बेचते हैं जिनमें से चुनना आपके लिए काफी कन्फ्यूजिंग हो सकता है। अगर किसी लैपटॉप में कम- से-कम इंटेल का कोर आई 3 प्रोसेसर है, तो आप उसे लेने के बारे में सोच सकते हैं। इससे पीछे के प्रोसेसरों वाले लैपटॉप न चुनें। अगर इस प्रोसेसर वाला लैपटॉप खरीदना आपको मुश्किल लग रहा है, तो आप एएमडी के Apu प्रोसेसर वाला लैपटॉप ले सकते हैं।

2. रैम
आजकल के वक्त में लैपटॉप्स में कम से कम 4 जीबी रैम होना जरूरी है और अगर आप भारी गेम्स खेलने के शौकीन या ग्राफिक्स पर काम करने वाले नहीं हैं, तो इतना आपके लिए बहुत है। हालांकि, जितनी रैम ज्यादा होगी, लैपटॉप की परफॉर्मेंस उतनी ही बेहतर होगी। इसलिए अगर आपको 1-2 हजार में 8 जीबी रैम वाला लैपटॉप मिल रहा है, तो बजट थोड़ा खींचने में न हिचकिचाएं।

3. ग्राफिक्स कार्ड
अगर आप हेवी ड्यूटी विडियो एडिटिंग और गेमिंग नहीं करते हैं, तो आपको एक डेडिकेटेड जीपीयू की जरूरत नहीं पड़ेगी। इंटेल और एएमडी जीपूयू बेसिक फोटोशॉप औ लाइट रूम यूज़ेज के लिए काफी हैं। अगर आप एक डेडिकेटेड जीपीयू चाहते हैं अपने लैपटॉप पर, तो सुनिश्चित करें कि उसकी बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कम-से-कम 2 जीबी डेडिकेटेड मेमरी उपलब्ध हो।

4. स्टोरेज स्पेस
इन दिनों बाजार में उपलब्ध लैपटॉप्स में आपको 500 जीबी से 1 टीबी तक की स्टोरेज मिलती है। ध्यान रखें कि ये 5,400 rpm हार्ड ड्राइव्स हैं जिनका इस्तेमाल रोजमर्रा में हो सकता है। अगर आपको तेज परफॉर्मेंस चाहिए, तो एसएसडी वाला लैपटॉप खरीदें या यह देखें कि उसमें हाइब्रिड फ्लैश स्टोरेज और 5400 rpm हार्ड ड्राइव दोनों हैं। एसएसडी के जुड़ने से लैपटॉप की कीमत जरूर बढ़ जाएगी, लेकिन परफॉर्मेंस भी काफी बेहतर हो जाएगी।

5. डिस्प्ले साइज
लैपटॉप स्क्रीन 11.6 इंच से लेकर 17 इंच तक की होती है। अधिकतर लैपटॉप्स में 15.6 इंच की स्क्रीन होती है और अधिकतर यूजर्स के लिए यह सही भी रहती है। 13.3 या 14 इंच के डिवाइसेज को इसलिए रेकमेंड किया जाता है, क्योंकि उनमें परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी का बेहतरीन बैलेंस होता है। अगर आप ब्राउजिंग, मल्टिमीडिया और डॉक्युमेंट एडिट करने के लिए अल्ट्रा पोर्टेबल लैपटॉप चाहते हैं तो 11.6 इंच की स्क्रीन भी काफी है।

6. यूएसबी पोर्ट्स
लैपटॉप खरीदते वक्त गौर करें कि आपका लैपटॉप कम-से-कम दो यूएसबी 3.0 पोर्ट्स के साथ आ रहा है या नहीं। लैपटॉप में कम-से-कम कुल 3 यूएसबी पोर्ट तो होने ही चाहिए। ईथरनेट, एचडीएमआई और एसडी कार्ड रीडर्स दूसरी चीजें हैं जिनका लैपटॉप में होना जरूरी है। अगर आप अपने लैपटॉप का इस्तेमाल प्रोजेक्टर से कनेक्ट कर प्रेजेंटेशन देने के लिए करना चाहते हैं, तोउसमें डी-सब वीजीए पोर्ट भी होना जरूरी है।

7. ऑपरेटिंग सिस्टम
सुनिश्चित करें, कि आपके लैपटॉप में विंडोज प्रीलोडेड हों। बिना ऑपरेटिंग सिस्टम वाले लैपटॉप खरीदते वक्त तो सस्ते लगते हैं, लेकिन उनमें बाद में विंडोज इन्स्टॉल करना काफी महंगा पड़ सकता है। विंडोज 10 लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है और यह विंडोज 8 से काफी बेहतर है। इसलिए ऐसा लैपटॉप चुनें जिसमें विंडोज 10 प्रीलोडेड हो।

8. बैटरी लाइफ
बैटरी बैक-अप टाइम को लेकर मैन्युफैक्चरर कई तरह के दावे करते हैं। लेकिन, किसी भी गैजट की बैटरी लाइफ इस बात पर निर्भर करती है कि उसे कैसे और कितना इस्तेमाल किया जा रहा है। हर किसी का अपना तरीका होता है गैजट इस्तेमाल करने का। जो दावा किया गया है, बैटरी लाइफ उसके उलट भी हो सकती है। इसलिए, जितनी बैटरी लाइफ बताई जा रही है उससे एक घंटा कम ही मानकर चलें।

9. ब्रैंड
लगभग हर ब्रैंड के लैपटॉप अब 20,000 रु से उपलब्ध हैं। सबसे ज्यादा जाने-माने नाम हैं, एचपी, डेल और लेनोवो। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि दूसरे ब्रैंड्स खराब हैं। आसुस, एसर और तोशिबा भी पैसा-वसूल लैपटॉप उपलब्ध करवाते हैं। कई बार आपको इन ब्रैंड्स में कम कीमत पर बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले लैपटॉप मिल जाते हैं और इनका आफ्टर सेल्स सर्विस नेटवर्क भी अच्छा है।

0 comments:
Post a Comment