१- अगर आपको शक है कि किसी कॉन्टैक्ट ने आपको ब्लॉक कर दिया है, तो उसे एक
ग्रुप में ऐड कीजिए। अगर उसने आपको ब्लॉक किया होगा तो यह नहीं हो पाएगा।
तस्वीर में जैसा मेसेज है, वही मेसेज आपको भी मिलेगा।
२- अगर आप चाहते हैं कि किसी खास शख्स के ऑनलाइन आते ही आपको मेसेज मिल जाए,
तो यह मुमकिन है। WhatsApp online history नाम का ऐप डाउनलोड कीजिए और कमाल
देखिए।
३- अगर आप चाहते हैं कि आपको डिलीट किए गए मेसेजस भी मिल जाएं तो फोन के
डेटाबेस फोल्डर में जाइए। इसका रास्ता यह है। SD Card > WhatsApp >
Databases। यहां आपको 'msgstore-2014-01-04.1.db.crypt और
msgstore.db.crypt नाम से कुछ फाइल्स मिलेंगी। दूसरी फाइल को
backup-msgstore.db.crypt नाम से रीनेम कीजिए। अब मेसेज वाली फाइल को चेंज
कीजिए और फाइल का नाम msgstore.db.crypt कर दीजिए। इसके बाद, Setting >
Applications > manage applications > WhatsApp पर जाइए। यहां क्लियर
डेटा के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। सारा डेटा डिलीट हो जाएगा। अब वॉट्सऐप
खोलिए और डेटा रिस्टोर कर लीजिए। डिलीट किए गए मेसेज वापस मिल जाएगा।
४- अगर आपने फोन में नया सिम डाला है तो आपको वॉट्सऐप दोबारा से इंस्टॉल करने
की जरूरत नहीं है। Settings > Account > Change number on your
WhatsApp पर जाइए। फोटो देखिए और अपना नया और पुराना नंबर फीड कीजिए। इसके
बाद डन पर क्लिक कीजिए। आपकी पूरी चैट वापस आ जाएगी।
५- अगर आप वॉट्सऐप के मेसेजस शुड्यूल करना चाहते हैं, तो Message Scheduler for WhatsApp डाउनलोड कीजिए और कमाल देखिए।
६- अगर आप चाहते हैं कि आपके वॉट्सऐप का लास्ट सीन न बदले और आप किसी का मेसेज
पढ़ भी लें, तो एक आसान तरीका है। नेट ऑफ कीजिए, वॉट्सऐप खोलिए और दोस्त
का मेसेज पढ़ लीजिए। उसे रिप्लाई भी कर दीजिए। अब दोबारा नेट ऑन कीजिए और
कमाल देखिए। आपको मेसेज तो चला जाएगा पर आपका लास्ट सीन नहीं बदलेगा।
७- अगर आप बिना नंबर दिए ही वॉट्सऐप चलाना चाहते हैं, तो उसके लिए भी एक तरीका
है। वॉट्सऐप डाउनलोड करते ही वेरिफिकेशन मेसेज आने से पहले ही अपना फोन
फ्लाइट मोड पर कर दीजिए। ऐसे में वॉट्सऐप दूसरा विकल्प देगा। इसमें 'verify
through message' का विकल्प चुनिए और यहां अपनी ई-मेल आईडी डालिए। सेंड पर
क्लिक कीजिए और सेंडिंग मेसज को भी कैंसिल कर दीजिए। इस तरह आपको वॉट्सऐप
पर अपना मोलाइल नंबर नहीं डालना पड़ेगा।
८- अगर आप चाहते हैं कि वॉट्सऐप के जरिए ही पीडीएफ व अन्य हैवी फाइल्स भी शेयर
कर सकें तो इसके लिए आपको वॉट्स टूल्स डाउनलोड करना होगा। इसके जरिए आप 1
जीबी तक फाइल शेयर कर सकते हैं।




0 comments:
Post a Comment